फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी को गोली मारने के आरोपी को जेल

Wed, 20 Jul 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
पुलिस ने विजय नगर निवासी आचार व्यापारी रवि बजाज को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोपी सुंदर नगर के मंदीप ढांडा को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 32 बोर का एक पिस्तौल, 20 कारतूस और स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन


डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने आरोपी मंदीप को रिमांड के बाद अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। विजय नगर निवासी रवि बजाज की पत्नी मनीषा ने आठ दिन पहले पुुलिस को बयान देकर कहा था कि उसके पति ने सांझे में पहले सुंदर नगर के मंदीप ढांडा के साथ नशा मुक्ति केंद्र खोला था।

मगर किसी कारणवश दोनों को काम बंद करना पड़ा था। उसने कहा था कि मंदीप की तरफ उसके पति के रुपये बकाया हैं। मंदीप को हिसाब करने के बारे में कई बार घर बुलाकर समझाया गया था। मगर उसने हिसाब चुकता नहीं किया। उसका पति रवि दोपहर को खाना खाकर बाइक पर घर से निकला था कि गली के मोड़ के पास बाइक सवार मंदीप और दो अन्य ने उस पर तीन गोलियां चलाई। रवि पेट में एक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में मंदीप और अन्य के खिलाफ हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


वारदात में शामिल थे दो युवक
पुलिस के अनुसार मंदीप ने पूछताछ में बताया है कि वारदात में हम दो युवक शामिल थे। वह और उसका दोस्त आकाश उर्फ मोनू स्कूटी पर आए थे और रवि को गोली मारकर घायल कर फरार हो गए थे। मंदीप ने बताया कि वह रवि से एक लाख रुपये मांगता है। मगर वह रुपये नहीं दे रहा था। उसने तंग होकर वारदात को अंजाम दिया। उसने पूछताछ में बताया कि उन्होंने खरकड़ा गांव के पास एक आदमी से बाइक छीनी थी और हांसी में एक आदमी से रिट्ज कार छीनी थी। अग्रोहा के पास दुर्जनपुर मोड़ पर विनोद नामक आदमी के सामने हवाई फायर भी किए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें