मिनी बाईपास स्थित श्रद्धा अस्पताल में गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई। डॉक्टराें ने जब उसके परिवार के लोगों को महिला के मरने की सूचना दी तो वे नाराज हो गए और जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
शाही के मंसूरगंज निवासी वेद प्रकाश की पत्नी मिनी (30) को सोमवार रात मिनी बाईपास स्थित श्रद्धा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को प्रसव पीड़ा के बाद उसके आपरेशन की तैयारी हुई। आरोप है कि आपरेशन के लिए ले जाने के बाद उसको बच्चा तो हो गया लेकिन डॉक्टर ने मिनी के मौत की खबर छिपाई। काफी देर बाद उन्हाेंने बताया कि बच्चा ठीक है और मिनी को नहीं बचा सके। मौत की जानकारी होने पर परिजनों ने खूब हंगामा किया। डॉक्टराें के साथ धक्का-मुक्की भी की गई। जैसे तैसे पुलिस ने मामले को संभाला।
वर्जन--
मरीज की हालत गंभीर थी, एनेस्थीसिया के दौरान उसकी मौत हो गई। इसे लेकर परिजन गुस्से में थे, इस दौरान हल्की धक्का मुक्की भी की गई।
-डॉ. सत्येंद्र शर्मा, श्रद्धा अस्पताल