फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उधार लिए रुपये देने में देरी हुई तो दबंगों ने एक युवक पर हमला कर दिया। पीड़ित को राहगीरों ने सड़क पर घायल पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता ने दबंगों के खिलाफ थाना सीबीगंज में तहरीर सौंपी है।
विज्ञापन

सीबीगंज के गांव जौहरपुर निवासी पीड़ित सूरज ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति से उसने पांच सौ रुपये उधार लिए थे। लौटाने में देरी हुई तो वह झगड़ा करने लगा। दबंग के भाई और पत्नी ने भी उनसे मारपीट की। इसी बीच उसने एक सब्जी के ठेले से बाट उठाकर उनके सिर पर मार दिया। जिसके वह बेहोश होकर गिर पड़े। सीबीगंज इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें