फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांगे से टकराये बाइक सवारों को बोलेरो ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ट्रैफिक पुलिस के चलाए गए रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान के फेल के काई मामले सामने आ चुके हैं। रात में चलने वाली गाड़ियों के कुछ में ही रिफ्लेक्टर नजर आते हैं। इसके चलते रात के अंधेरे में अचानक सामने आए तांगे में टकराकर दो बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने दोनों को कुचल दिया। वहीं तांगे में भी रिफ्लेक्टर नहीं लगे मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुभाषनगर के गांव करेली निवासी 25 वर्षीय संग्राम सब्जी के रेड़ी लगाते हैं। संग्राम बुधवार रात अपने दोस्त करेली गौटिया निवासी 28 वर्षीय वीरेंद्र के साथ बाइक से सब्जी खरीदने निकले थे। रास्ते में करगैना चौकी के पास एक तांगे से टक्कर होने के बाद दोनों बीच सड़क पर गिर पड़े। वहीं से गुजर रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उन्हें रौंदते हुई निकल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। संग्राम के रिश्तेदार रामबाबू ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड है। उसने बताया कि संग्राम के एक बेटा और एक बेटी है। दोनों मूक बधिर हैं। वीरेंद्र टेलर थे। उनके भी दो बच्चे हैं। पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी की मदद से ढूंढने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें