फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई से आकर बोला शौहर - तेरे ऊपर तेजाब डाल दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक महिला ने दुबई से आए शौहर और जेठ-जेठानी के खिलाफ शनिवार को एसएसपी कार्यालय में पत्र देकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। गालियों से भरी ऑडियो रिकार्डिंग भी सुनाई। एसएसपी के शिकायत प्रकोष्ठ स्टाफ ने जांच बारादरी थाने भेजी है।
विज्ञापन

बारादरी क्षेत्र से आई महिला ने बताया कि 2015 में उसकी शादी हुई थी। एक महीने बाद शौहर दुबई में नौकरी करने चला गया। वहां से जब भी आता है, जेठ-जेठानी के उकसाने पर पीटता है। बताया कि दो साल बाद 11 फरवरी को शौहर घर आया और सामान पैक करके जाने लगा। उसने पूछा तो मारपीट शुरू कर दी। जेठ और जेठानी आ गए और उसके बाल पकड़ लिए। उन्होंने शौहर का उकसाते हुए कहा कि बैग से गड़ासा निकालकर इसे मार दो जो दुबई से लाए हो। कहा कि ये लोग उसे जान से मार देते, अगर पड़ोसी न बचाते। तबियत खराब होने पर वह अस्पताल में भर्ती हो गई। 13 फरवरी को घर आई तो जेठ ने फिर जान से मारने की धमकी दी। इस बीच पति ने कई बार कॉल करके उसे मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी दी, जिसे उसने मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। आरोप लगाया कि पति के जेठानी से संबंध हैं और ये लोग उसे रास्ते से हटाना चाहते हैं। महिला ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें