फतेहगंज पूर्वी। अंबेडकर कन्या इंटर कॉलेज के पीछे जननायक एक्सप्रेस से टकराकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान फरीदपुर के केरा गांव का सिपट्टर सिंह (65) के रूप में हुई।