फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कंपनी से बीमा कराकर डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सरकारी बताकर फर्जी कंपनी से बीमा कराकर ठगों ने डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। पांच साल तक किश्तें जमा करने के बाद भुगतान के समय पर न तो कंपनी मिली और न एजेंट। पीड़ित ने चार ठगों और एक अज्ञात के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

कैंट की डिफेंस कालोनी निवासी हरिचरन ने साल 2013 में कांधरपुर के अजयपाल साहू, बिथरी चैनपुर के गांव सिंघाई मुरावान के भारत सिंह और गाजीपुर के जयप्रकाश और संदीप सिंह के जरिये दो स्वास्थ्य बीमे कराए थे। एजेंटों ने बीमा कंपनी को सरकारी बताकर एक फर्जी कंपनी से बीमा करा दिया। पहली कुछ किश्तों की रसीद एक निजी कंपनी की पहुंची तो उनको शक हुआ। वहीं एजेंटों के समझाने पर वह लगातार किश्तें जमा करने लगे। पांच साल लगातार किश्तें देकर हरिचरन ने डेढ़ लाख रुपये जमा कराए। बीमा पूरा होने पर जब भुगतान का समय आया तो एजेंट टालमटोल करने लगे। हरिचरन ने रसीदों को एक बीमा कंपनी को दिखाया तो पता चला की वे फर्जी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें