फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में सपा नेता ने लिखाई जानलेवा हमले और डकैती की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हुई तो सपा नेता ने जानलेवा हमले और डकैती की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में सामान्य चोटों की बात सामने आई है।
विज्ञापन

कांधरपुर निवासी सपा नेता शिवचरन कश्यप का भतीजा कैंट के आरएन टैगोर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता है। बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह घर जाने के लिए निकला तो कुछ सहपाठियों ने विवाद होने पर उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके सिर में चोट आई। आरोप है कि उसकी जेब से 295 रुपये भी लूट लिए गए। भतीजे की सूचना पर सपा नेता शिवचरन कश्यप कुछ पदाधिकारियों के साथ थाना कैंट पहुंचे और जानलेवा हमला तथा डकैती के आरोप में तहरीर दी। कहा, उनके भतीजे के सिर में चाकू मारा गया है। पुलिस ने बच्चों का विवाद होने की बात कहकर समझौता कराने का प्रयास भी किया, मगर सपा नेता रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद घटना में छह आरोपी होने के चलते पुलिस ने डकैती और जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली और घायल को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट में उसके सिर में सामान्य चोट बताई गई है।

वर्जन
साथ पढ़ने वाले बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद और मारपीट हो गई। सभी नाबालिग हैं। मगर तहरीर के आधार पर जानलेवा हमला और डकैती की धारा में रिपोर्ट लिखी गई है। चाकू से हमला करना बताया था, मगर मेडिकल में सामान्य चोट निकली है। - धर्मेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें