फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना-अयूब खां चौकी के पास से ही चोरी हो गईं बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑटो लिफ्टर गिरोह के हौसले बुलंद हैं। अस्पताल और बाजार की पार्किंग में खड़ी बाइकों पर हाथ साफ करने वाले बदमाश अब थाने और चौकी के पास खड़ी बाइक चुराने में भी नहीं हिचकिचा रहे हैं। एक बाइक अयूब खां चौकी के पास, जबकि दूसरी महिला थाने से कुछ दूरी से चोरी होने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज की गई है।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ योगेंद्र सिंह गंगवार 30 जनवरी को शाम पांच बजे चौकी चौराहा पहुंचे थे। महिला थाने के पास बाइक खड़ी कर जब कुछ देर बाद वह वापस आए तो उन्हें गाड़ी नहीं मिली। वहीं, सीतापुर हॉस्पिटल के ललित कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने 31 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे अयूब खां चौकी के पीछे डोमिनॉज पिज्जा के सामने बाइक खड़ी की थी। काम खत्म कर लौटे तो बाइक चोरी हो चुकी थी। इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई गई। ऑटो लिफ्टर गिरोह शहर में लगातार सक्रिय हैं। हर थाना क्षेत्र में रोजाना एक से दो बाइक चोरी होने का औसत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें