फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर बनाता है साथ रहने का दबाव, छीनना चाहता है बच्चा

Sat, 14 Jul 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
इज्जतनगर की एक महिला ने एसपी सिटी से शिकायत कर ससुर एवं जेठ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद से ही ससुर उसके साथ रहने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह दिसंबर, 2013 में हुआ था। उसके एक बेटा भी है। अप्रैल, 2017 में उसके पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। इद्दत का समय भी नहीं बीता और ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिला और उसके पति के सारे दस्तावेज, पासपोर्ट आदि अपने पास रख लिए। बटलर प्लाजा स्थित पति की दुकान पर भी कब्जा कर लिया। वह अपने पति के मकान में रहना चाहती हैं लेकिन ससुर उसे अपने साथ रहने का दबाव बनाता है। वक्त-बेवक्त कमरे में आ जाता है। पति की जायदाद के चक्कर में ससुर और जेठ महिला के बेटे को भी छीनना चाहते हैं। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें