फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ से फोन पर बोली युवती- मुझे जान का खतरा, खुद आ जाऊंगी सामने

Thu, 31 May 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
kushagra sagar
विज्ञापन
भाजपा के बिसौली विधायक कुशाग्र सागर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता अपनी जान को खतरा बता रही है। सीओ तृतीय नीति द्विवेदी के मुताबिक, पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर शिफ्ट हो गई है। सीओ उसके बयान लेने जब उसके घर पहुंची तब यह बात सामने आई। फोन पर संपर्क किया तो पीड़िता ने कहा कि विधायक से उसे जान का खतरा है। पुलिस को बयान देने के लिए मुफीद समय पर वह खुद पहुंच जाएगी। आईजी ध्रुवकांत ठाकुर ने कहा कि जांच में आरोप सही साबित हुए तो विधायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन

युवती के मंगलवार को विधायक कुशाग्र पर दुष्कर्म का आरोप लगाने के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने मामले की जांच सीओ तृतीय को सौंप दी। उन्होंने बताया कि युवती ने कुछ साल पहले भी दुष्कर्म का आरोप लगाया था। तब दोनों पक्षों की ओर से समझौतानामा मिलने के बाद पुलिस ने युवती की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। यही वजह है कि पुलिस पहले जांच करा रही है। हालांकि युवती का मेडिकल नहीं कराने पर पुलिस भी इस मामले में घिरती नजर आ रही है। सीओ नीति द्विवेदी के मुताबिक युवती अपने किस रिश्तेदार के घर शिफ्ट हुई है, परिवार यह बताने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि जांच बुधवार को आगे नहीं बढ़ सकी है।

मास्टर माइंड कोई और है पूरे मामले का
युवती के पीछे कोई मास्टर माइंड है। युवती यूं ही गायब नहीं हुई है। साजिश के तहत घटनाक्रम उसी वक्त हो रहे हैं, जब मेरी शादी तय हुई है। बोले- युवती के साथ अगर कुछ गलत हुआ है तो वह चार साल क्यों चुप बैठी रही। मुझे एमएलए बने भी एक साल हो चुका है, अब युवती अचानक सामने आई है। इल्जाम तो कोई भी लगा सकता है। मेरा कॅरियर दाव पर लगा हुआ है। जिस वक्त का यह वाकया बताया जा रहा है, उस वक्त में बीस साल का था। - कुशाग्र सागर, विधायक बिसौली (बदायूं)
विज्ञापन


युवती का यह है आरोप
पीड़ित युवती ने आरोप लगाया है कि 2012 में वह नाबालिग थी, जब उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसका विरोध किया तो कुशाग्र सागर और उनके परिवार के लोगों ने बालिग होने पर कुशाग्र से उसकी शादी कराने का आश्वासन दिया तो वह खामोश हो गई, लेकिन अब कुशाग्र कहीं और शादी करने जा रहे हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पिछली शिकायत में समझौता होने के बाद भी कुशाग्र उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। आरोप हैं कि चार अप्रैल को कुशाग्र ने उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया। अप्राकृतिक संबंध भी बनाए और फिर उसे घर से निकालकर धमकी दी।

आरोपों की पुष्टि जांच में होने के बाद ही एफआईआर हो सकती है। चूंकि दुष्कर्म की घटना जिस वक्त की बताई जा रही है, उसके काफी समय बाद पीड़ित युवती शिकायत करने सामने आई है, इसलिए मेडिकल ग्राउंड नहीं बनता है। दुष्कर्म के तुरंत बाद अगर शिकायत की गई होती तो हालात दूसरे होते।
- ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी बरेली रेंज


योगी सरकार जिस तरह से महिलाओं और दलितों पर अत्याचार के मुद्दे पर संवेदनशीलता दिखा रही है, वही संवेदनशीलता ग्रीन पार्क में युवती से रेप के आरोप के मामले में भी दिखाएगी। सरकार ने उन्नाव के विधायक को भी कानून से नहीं बचाया। बिसौली विधायक भी अगर जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनको भी बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. दीप्ति भारद्वाज, मीडिया पैनलिस्ट भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें