फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय नगर की बेटी की फरीदाबाद में जलाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजय नगर की बेटी को फरीदाबार में जलाकर मार दिया। परिजन देर रात शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। आग लगाने के बाद पति फरार हो गया। मरने से पहले महिला ने पति पर आग लगाने का आरोप लगाया था। रविवार को महिला का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन

बारादरी के संजयनगर की अनु छाबड़ा की शादी बीस साल पहले फरीदाबाद के सेक्टर नौ के राजेंद्र छाबड़ा से हुई थी। राजेंद्र गैस के चूल्हे की मरम्मत करते हैं। मायके वालों का कहना है कि शादी के बाद से वह अनु को मायके से रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि रुपये न मिलने पर राजेंद्र ने अनु पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। इसके बाद वह भाग गया। अनु के शोर मचाने पर पड़ोसी घर पहुंचे और किसी तरह से आग बुझाकर सेक्टर आठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए सफदरजंग अस्पताल भेज दिया गया। पांच दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद अनु की इलाज के दौरान रविवार मौत हो गई। इधर अनु ने अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया था कि सोमवार रात साढ़े आठ बजे मायके से रुपये न लाने पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। उसका बड़ा बेटा मोहित नहा रहा था जबकि छोटा जतिन सो रहा था। मेरा पूरा शरीर झुलस गया है। राजेंद्र पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। सेक्टर सात के थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह का कहना था कि अनु ने पति के खिलाफ शिकायत की हैं जिसमें पेट्रोल छिड़क आग लगाने का आरोप लगाया था। राजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। अनु के भाई विशाल भाटिया ने बताया कि राजेंद्र के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें