फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर, मुझे जबरन अपने गैंग में शामिल करना चाहता है ‘मोना’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक महिला ने एसपी देहात से मिलकर सेटेलाइट और जंक्शन के पास वेश्यावृत्ति कराने वाले मोना हिजड़ा पर आरोप लगाया कि वह उसकी साथी भूरी उसे अपने गैंग में शामिल करने के लिए पीछे पड़े हैं। उसके इंकार पर पांच दिन पहले उस पर जानलेवा हमला कराने की कोशिश की।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले की महिला ने बताया कि वह अपने पति से अलग किराए का कमरा लेकर नकटिया में रह रही है। मोना और भूरी उसे अपने गैंग में शामिल कर देह व्यापार कराना चाहते हैं और उसे काफी समय से प्रलोभन दे रहे हैं। उसने इंकार किया तो उसे धमकाने लगे। सात मई को वह बहन के घर शाहजहांपुर जा रही थीं तो बस में एक व्यक्ति ने उस पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। वह बमुश्किल बची, फिर भीड़ ने आरोपी को पकड़कर पीटा भी। इस पर उसने बताया कि वह मोना के कहने पर आया था। महिला ने बताया कि कैंट पुलिस उसकी रिपोर्ट नहीं लिख रही। एसपी देहात ने कैंट पुलिस को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें