फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न जाने क्यों नाराज हैं कोतवाल साहब शब्बन भाई के बजाय मुझे पकड़ लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सट्टे के आरोप में गिरफ्तार विजय उर्फ कुप्पी को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक उसके पास 12 सौ ग्राम चरस और चोरी की बाइक भी बरामद हुई है। हालांकि कुप्पी ने जेल जाने से पहले राज खोला कि शहर में वह नहीं बल्कि शब्बन भाई सट्टा कराते हैं। कुतुबखाना चौकी पुलिस उन्हीं से महीना लेती थी। न जाने क्यों पुलिस ने शब्बन को छोड़कर उसे पकड़कर फर्जी केस लगा दिया।
विज्ञापन

कुप्पी ने पत्रकारों को बताया कि शब्बन भाई ही शहर के सट्टा किंग हैं। वह चार महीने पहले तो उन्हीं के लिए आजमनगर में काम करता था। शब्बन उसे इसका कमीशन देते थे। ऊपर रुपया कहां-कहां जाता है, उसे नहीं पता, लेकिन वह अपनी कमाई से शब्बन के जरिये ही कुतुबखाना चौकी का हिस्सा देता था। इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों को भी नजराना जाता दिया जाता था। चार महीने पहले उसने काम छोड़ दिया। शायद महीना न पहुंचने से ही पुलिस उससे नाराज हो गई और अब उसे बेवजह एनडीपीएस एक्ट में बुक कर दिया गया है।

कुप्पी के पास चरस और चोरी की बाइक बरामद हुई। वह लगातार सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था। उस पर गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीटर लगाने की भी लिखापढ़ी की जा रही है। इस धंधे से जुड़े दूसरे लोगों को भी पकड़ेंगे। - पंकज वर्मा, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें