फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के एमडी के घर निवेशकों का धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। लाखों रुपये हड़पे जाने की आशंका में निवेशकों ने चिटफंड कंपनी के एमडी के घर धावा बोल दिया। एमडी तो मौका पाकर भाग निकला, लेकिन उसकी पत्नी को पकड़कर इज्जतनगर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एक डायरेक्टर को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र में संजयनगर की गली नंबर दस निवासी वेदप्रकाश ने 2015 में घर के पास एक कमरा किराए पर लेकर ह्यूमन डेवलपमेंट फैमिली म्युचुअल निधि लिमिटेड नाम से कंपनी खोली थी। कंपनी ने लोगों को तीन साल में रुपये दोगुने करने का झांसा देकर लाखों रुपये निवेश करा लिए। कुछ लोगों ने रोजाना की आरडी भी खुलवाई थीं। आरोप है कि वेदप्रकाश ने लोगों के रुपयों से अपने रिश्तेदारों के नाम जमीनें खरीद लीं। तीन साल तक लोगों को रुपये वापस नहीं मिले तो वे वेदप्रकाश के घर चक्कर लगाने लगे, मगर वहां से हर बार नया बहाना सुनने को मिलता। बृहस्पतिवार शाम लोगों को पता चला कि वेदप्रकाश सामान समेटकर भागने की फिराक में है। इस पर राजीव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, सीमा पाल, महारानी, कमलेश, कैलाश, राजू, ऊषा गुप्ता, चमेली, रीता देवी, लता समेत सैकड़ों निवेशक उसके घर पहुंच गए। वेदप्रकाश मौका पाकर भाग गया, लेकिन उसकी पत्नी को लोगों ने पकड़कर इज्जतनगर थाने में सौंप दिया। थाने में एक अन्य डायरेक्टर सुमित गुप्ता निवेशकों के पक्ष में पहुंचा। मगर, पुलिस को उसके डायरेक्टर होने का पता चला तो उसे हवालात में बैठा दिया। इंस्पेक्टर मनोज त्यागी ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। देर रात तक तहरीर नहीं आई थी।

14 साल पहले सब्जी का ठेला लगाता था वेदप्रकाश
शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा का वेदप्रकाश सब्जी का ठेला लगाकर परिवार की जीविका चलाता था। 2010 में वह एक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर के संपर्क में आया। इसके बाद 2015 में अपनी कंपनी खोल ली। वेदप्रकाश की पत्नी ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि उसका पति क्या करता है। फिलहाल पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें