फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार रुपये से ऊपर कैश लेकर निकले तो पकड़ लेगा उड़नदस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव में धन के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन टीमों का गठन किया है। जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 24 टीमें नकदी लाने और ले जाने पर नजर रख रही हैं। नोडल अफसर परियोजना निदेशक रामकृष्ण चौधरी को बनाया बनाया गया है। पकड़ा गया धन थाने में जमा किया जाएगा। दस लाख तक की सुनवाई नोडल अफसर करेंगे। इसके ऊपर की धनराशि की जांच आयकर विभाग के अफसर करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी पूनम की मौजूदगी में प्रभारी मजिस्ट्रेट और उड़नदस्तों की टीमों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता टीमें चेकिंग अभियान तेज कर दें। डीएम ने दो टूक कहा कि पचास हजार से अधिक रकम पकड़े जाने पर कैश थाने में जमा कराया जाएगा। प्रत्येक दिन चौराहों और जिले की सीमा पर वाहन चेकिंग की रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को दी जाएगी। डीएम ने बताया कि चेकिंग के दौरान यदि कोई दिक्कत आती है अथवा मतदाता पहचान पत्र संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर जानकारी हासिल की जा सकती है। डीएम ने बताया कि एक विधानसभा में तीन-तीन टीमें गठित की गई हैं, जो आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करेंगी। उन्होंने बताया कि चेकिंग के समय पोस्ट ऑफिस और एटीएम आदि पर खास नजर रखी जाएगी। वहीं एसपी पूनम ने कहा कि बॉर्डर और बैरियर की चेकिंग बड़ी सावधानी के साथ की जाए। गाड़ी में यदि महिला बैठी हैं तो उनकी चेकिंग महिला सिपाही से ही कराई कराई जाए उसकी भी वीडियोग्राफी अवश्य कराई जाए। डीएम ने ईवीएम के संचालन का डेमो कराया और मशीन के बारे में आवश्यक जानकारी दी।

उड़नदस्ते के नोडल अफसर बने परियोजना निदेशक
उड़नदस्ते के नोडल अफसर डीआरडीए के परियोजना निदेशक रामकृपाल चौधरी बनाए गए है। उनकी टीम में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार और वित्त एवं लेखाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) रवीकांत को भी शामिल किया गया है। पीडी ने बताया कि दस लाख रुपये तक की रकम पकड़े जाने पर मामले की वह सुनवाई करेंगे और वैध रकम होने पर छोड़ देंगे, जबकि दस लाख से ऊपर की रकम की सुनवाई आयकर विभाग के अधिकारी करेंगे। उन्होंने बताया कि रकम पकड़े जाने के बाद उनके पास अपील होगी। अपीलकर्ता उनके सेल नंबर 9454465382 पर भी संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें