फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुप्ता दंपति मर्डर केस में जांच को फिर पहुंची सीबीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली/बदायूं। एनकाउंटर में मारे गए मुकुल गुप्ता के पिता रिटायर्ड इंजीनियर ब्रजेंद्र गुप्ता और मां शन्नो गुप्ता मर्डर केस के मामले में सीबीआई टीम एक बार फिर जांच को पहुंची। टीम ने बुधवार को बरेली और बृहस्पतिवार को बदायूं में इस घटना के संबंध में कई लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

बदायूं में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा ब्राहमपुर निवासी रिटायर्ड इंजीनियर ब्रजेंद्र कुमार गुप्ता औैर उनकी पत्नी शन्नो गुप्ता की सड़ी-गली लाश आठ अप्रैल 2015 को घर में ही मिली थी। वे लोग सीबीगंज में एनकाउंटर में मारे गए अपने बेटे मुकुल के केस की पैरवी कर रहे थे, जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। मगर कोर्ट का फैसला आने से पहले ही गुप्ता दंपति की हत्या कर दी गई। बड़े बेटे शिखर गुप्ता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई थी। हालांकि, चर्चा थी कि मुकुल केस में पैरवी के चलते गुप्ता दंपति की हत्या की गई। इसके चलते 2016 में यह केस भी सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। मगर मामला अब तक नहीं खुला। बुधवार को यहां पहुंची सीबीआई टीम ने सुभाषनगर में मझले बेटे हेमंत गुप्ता और उसके पूर्व मकान मालिक से पूछताछ की। इसके बाद बृहस्पतिवार को बदायूं में टीम ने पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक से मुलाकात कर ब्रजेंद्र के संबंध में बातचीत की। लखनऊ में टीम ने भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें