फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने महिला को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फाइक एन्क्लेव रोड पर गुरुवार को रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति भी जख्मी हो गए हैं। दंपती मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर लौट रहा था। हादसा करने वाला चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सेंथल निवासी मोहम्मद नवी रामपुर की टांडा नगर पालिका के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी 55 वर्षीय निगार सुल्ताना बृहस्पतिवार सुबह सोकर उठीं तो कमर में तेज दर्द था। नवी उन्हें लेकर स्कूटी से रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज आए और दवा दिलाई। दोपहर बाद नवी पत्नी को लेकर पंचशील कॉलोनी से फाइक एन्कलेव रोड पर जा रहे थे। पीलीभीत हाईवे की तरफ से आई रेत भरी ट्रैक्टर ट्राली ने इनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। स्कूटी समेत नवी एक तरफ जा गिरे तो निगार ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आ गईं। जब तक नवी ने पत्नी को निकाला, चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला। नवी पत्नी को लेकर दोबारा मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर रुहेलखंड चौकी प्रभारी खुर्शीद अहमद पहुंचे और ट्रैक्टर के बारे में जानकारी जुटाई। पता लगा कि आगे एक प्लॉट में रेत डलवाया जा रहा है। निगार के बेटे अधिवक्ता आमिर ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर कृष्णवीर सिंह ने बताया कि वाहन का पता लगाकर ड्राइवर को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें