फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत शिक्षामित्र ने महिला से की अशिष्टता

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत शिक्षामित्र ने
विज्ञापन

महिला से की अशिष्टता
गांव में जमकर किया हंगामा, पुलिस ने हवालात में डाला
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव भगौतीपुर में एक शिक्षामित्र ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। उसने एक महिला से अशिष्टता भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिक्षामित्र को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया।
पुलिस के अनुसार गांव भगौतीपुर निवासी शिक्षामित्र नंदकिशोर प्राथमिक विद्यालय सैंजनी विकासखंड दातागंज में तैनात है। मंगलवार को वह स्कूल नहीं गया। नशे में धुत होकर उसने गांव में जमकर हंगामा किया। इसी बीच रास्ते से निकल रही एक महिला से अशिष्टता भी कर दी। विरोध करने पर महिला के पति से गाली-गलौज भी की। महिला के पति ने तुरंत ही यूपी 100 को सूचना दी। कुछ ही देर में यूपी 100 मौके पर आ गई और शिक्षामित्र नंदकिशोर को पकड़कर थाना मूसाझाग ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय सैंजनी के एसएमसी अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह का आरोप है कि आरोपी शिक्षामित्र रोज शराब पीकर स्कूल पहुंचता है। नशे में हंगामा भी करता है। उसके इस तरह के कृत्य का बच्चों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इधर, बीएसए और बीईओ से बात करने की कोशिश की गई, मगर दोनों ने मोबाइल रिसीव नहीं किया।
एसओ मूसाझाग अमृतलाल का कहना है कि यूपी 100 शिक्षामित्र को थाने लाई थी। वह नशे में था। शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें