फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा नहीं कहा तो मासूम को उठा ले गया शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरनिया (बरेली)। थाना क्षेत्र के गांव भूचनपुर में सोमवार सुबह एक अजीबोगरीब घटना हुई। यहां स्कूल जा रहे सात साल के मासूम छात्र को अगवा करके शातिर ने उसके हाथ रस्सी से बांध दिए। फिर उसका सिर नल में मारते हुए चाचा कहने का दबाव बनाने लगा। रोते हुए बच्चे को दूसरे गांव की महिलाओं ने एकजुट होकर छुड़ाया तो आरोपी फरार हो गया। बच्चे के पिता ने नामजद तहरीर दी है जिसकी जांच के नाम पर पुलिस ने उन्हें टरका दिया।
विज्ञापन

भीकमपुर गांव निवासी मजदूर पप्पू का सात साल का बेटा अयान तालाब पार स्थित भूचनपुर के प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है। अयान रोज की तरह सोमवार सुबह स्कूल जा रहा था। बताते हैं कि पड़ोसी गांव अभयपुर निवासी एक युवक ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया। उसके हाथ पीछे की ओर बांध दिए। वो गांव के दूसरे छोर पर एकांत में उसे ले गया। वहां बाइक से उतारकर नल के पास बच्चे को लेकर बैठ गया। बच्चे से कहने लगा कि उसे चाचा बोल। बच्चे ने इंकार किया तो बच्चे का सिर नल में मारने लगा। तब बच्चा रोने लगा। यहां से गुजर रहीं भूचनपुर की महिलाओं ने ये हाल देखा तो युवक से पूछताछ शुरू कर दी। युवक बोला कि वो उसका चाचा है, शैतानी पर बच्चे को पीट रहा है। वहीं बच्चे ने रोते हुए कहा कि ये मेरा चाचा नहीं है। महिलाओं को कुछ अजीब लगा तो उन्होंने आगे बढ़कर युवक के हाथ से बच्चा छीन लिया। तब आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया। महिलाओं ने बच्चे को स्कूल में शिक्षकों के हवाले कर दिया। उन्होंने घर पर खबर की तो बच्चे के माता-पिता दौड़े चले आए। पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने जांच की बात कहकर वापस भेज दिया। इंस्पेक्टर रामनरेश माथुर ने बताया कि दोनों पक्ष एकदूसरे के परिचित हैं। जांच करा रहे हैं, अगर अपहरण का आरोप साबित हुआ तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करेंगे।

स्कूल जाकर भी हरकत कर चुका है सनकी
- आरोपी युवक कई बार बच्चे के स्कूल जाकर शिक्षकों से उसकी जल्दी छुट्टी करने को कह चुका है। कहता था कि वो उसका चाचा है और उसे घर ले जाने आया है। बच्चे के मना करने पर शिक्षकों ने उसे कभी उसके साथ नहीं भेजा। अक्सर बच्चा साथियों के साथ ही आता-जाता था पर सोमवार को अकेला था। अयान के शिक्षकों ने बताया कि आरोपी स्कूल में भी अयान पर खुद को चाचा कहने का दबाव डालता था पर वे उसे भगा देते थे। वह कहता था कि अयान के परिवार से उसके करीबी रिश्ते हैं। वह अक्सर बच्चे के घर जाता है।
विज्ञापन


बच्चे को इस तरह रास्ते से उठाना और हाथ बांधकर बल प्रयोग करना बड़ा अपराध है। अपहरण का उद्देश्य न भी हो पर इन हरकतों को सामान्य नहीं माना जा सकता। देवरनिया पुलिस से बात करके इस मामले में कार्रवाई कराएंगे। आरोपी को जेल भेजा जाएगा। - डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें