पुलिस और एनएचएआई
के कंट्रोल रूम जुड़े
हाईवे पर हादसों को रोकने की कवायद
- एसएसपी ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ की मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
बरेली से उत्तराखंड हाईवे पर होने वाले हादसे रोकने के लिए पुलिस और एनएचएआई के कंट्रोल रूम को आपस में जोड़ दिया गया है। अब हाईवे पर होने वाले हादसों और वारदातों में एनएचएआई की टीम भी सक्रिय हो जाएगी, जिसका फायदा बचाव कार्य में होगा।
मंगलवार को एसएसपी ने आवास पर एनएचएआई के वैभव शर्मा परियोजना महाप्रबंधक और चमोली रूट के मैनेजर प्रेम वल्लभ के साथ मीटिंग की। मीटिंग के दौरान हाईवे पर होने वाली घटनाओं पर चर्चा हुई। अधिकारियों में सहमति बनी कि वारदातों को रोकने के लिए दोनों की टीमों को एक साथ काम करना चाहिए, जिसके बाद दोनों कंट्रोल रूम से सीधे जोड़ देने के निर्देश जारी किए गए हैं। अब घटना होने पर पुलिस कंट्रोल रूम की जानकारी को एनएचएआई के कंट्रोल रूम को बताया जाएगा। इस दौरान हाईवे पर पेट्रोलिंग पर भी चर्चा की गई।
हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 08392888999
कॉरिडोर कंट्रोल रूम 07534911920
ठिरिया खेतल प्लाजा 07534911918
नियामतपुर एकोर्टिया 07534911919