फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी को रुपये नहीं दिए तो भांजे को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी की शादी को रुपये नहीं दिए तो भांजे को गोली मारी
विज्ञापन

बिलासपुर (रामपुर)।
बेटी की शादी के लिए दो लाख रुपये न देने पर एक व्यक्ति ने बाइक सवार अपने भांजे को गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ज्वालापुर भैंसिया की है। ग्राम निवासी अफसर शाह (30) सोमवार की रात करीब दस बजे बाइक से नगर से अपने घर को जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, नैनीताल हाईवे स्थित धनौरा मोड़ के पास रम्पुरा-गोधी रोड पर घात लगाए बैठे गांव निवासी उसके मामा मुन्ने शाह ने तमंचे से उसके ऊपर गोली चला दी। गोली उसकी कोख के पास घाव करती हुई निकल गई। गोली लगने के बाद वह घायल होकर रोड पर गिर गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गया। घायल ने तत्काल फोन द्वारा घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। परिजन तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर कार्यवाहक थाना प्रभारी उमेश चंद्र शुक्ला भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके घायल के भाई असलम शाह ने अपने मामा के खिलाफ जानलेवा की दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके मामा उसके भाई से अपनी पुत्री की शादी के लिए दो लाख रुपये मांग रहे थे। अफसर ने रुपये देने से मना किया तो उन्होंने जान से मारने की कोशिश की। थाना प्रभारी का कहना है कि अब तक की जांच के दौरान घटना संदिग्ध पाई जा रही है। जांच में पता चला है कि घायल पहले ही दो महिलाओं से शादी कर चुका है। इसके बाद वह एक रिश्तेदार युवती से शादी करने का प्रयास कर रहा था, इसका उसके मामा को एतराज था। वह कुछ दिन पूर्व अपनी रिश्तेदार को लेकर घर से एक दिन गायब भी रहा था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें