फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुअर के हमले में किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। तहसील क्षेत्र में बाघ, तेंदुआ के निरंतर हो रहे हमलों से लोग भयभीत हैं, सड़क पार करते समय नीलगाय के हमले से भी कई लोग घायल हो चुके हैं। शुक्रवार सुबह टेड़वा में 45 वर्षीय सत्यप्रकाश पर जंगली सुअर ने हमला कर घायल कर दिया है, जिनका इलाज निजी अस्पताल में हो रहा है।
विज्ञापन

महेशपुर रेंज के गांव सुंदरपुर, घमहाघाट, देवीपुर, साहबगंज, मैलानी रेंज के ग्राम बरौंछा, पहाड़नगर में बाघ और तेंदुए हमला कर सात लोगों को घायल कर चुके हैं, दर्जनों पशुओं को शिकार बना चुके हैं, जिससे लोग दहशत के साए में जी रहे हैं। रजागंज के निकटवर्ती ग्राम टेड़वा निवासी 45 वर्षीय किसान सत्यप्रकाश मिश्रा उर्फ पदुम शुक्रवार की सुबह खेत पर गया था। उसी समय खेतों में विचरण कर रहे जंगली सुअर ने उन पर हमला बोल दिया। पदुम की चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाकर जंगली सुअर से उसकी जान बचाई। सुअर के हमले से किसान गंभीर घायल हो गया। परिवारवालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया और वनकर्मियों को सूचना दी।
गुरुवार को बिझौली निवासी अंकित सोनी को बाइक से जाते समय सड़क पार कर रहे नीलगाय ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। लखीमपुर मार्ग पर नीलगाय से प्राय: लोग जख्मी हो रहे हैं।
विज्ञापन

महेशपुर रेंज की बिलहरी बीट के वनरक्षक माया प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने गांव जाकर घटनास्थल का मुआयना किया है। घायल किसान के परिवार से मुलाकात कर उसे ढांढस बंधाया है, हमला सुअर ने ही किया है।

गर्मी के कारण वन्य जीव जंगल के बाहर पानी की तलाश में आ जाते हैं, टेड़वा में जंगली सुअर के हमले की सूचना मिली है, वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। साथ ही लोगों से अलर्ट रहने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

मोहम्मद आरिफ, वन क्षेत्राधिकारी महेशपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें