फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 किलोमीटर तक पीछा  कर शिक्षिका को लूटा

Thu, 27 Apr 2017 01:16 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
35 kilometers long Make teacher loot - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर गार्डन निवासी शिक्षिका से अदलखिया गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 15 हजार रुपये लूट लिए। अहलादपुर चौकी पुलिस ने शिक्षिका से पूछताछ के बाद शहर में वायरलेस करके चेकिंग करवाई, लेकिन बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका। इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। 
विज्ञापन

पुलिस मान रही है कि लूट के लिए रेकी बैंक से रुपये निकालते वक्त हुई और 35 किलोमीटर पीछा करने के बाद बदमाश लूट को अंजाम दे सके। अल्पना गुप्ता हाफिजगंज के जसपुरा गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। बुधवार को पढ़ाने के बाद वह स्कूटी से सुंदरी गांव स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा पहुंची। दूसरी मंजिल पर स्थित बैंक से 15 हजार रुपये निकाले। शिक्षिका ने रुपये एक रजिस्टर के बीच में रखे और इसे  स्कूटी की डिक्की में रख दिया। अदलखिया गांव के पास काले रंग की पल्सर पर सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी को ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। 

तमंचा ताना, धमकाकर लूटा 
एक बदमाश ने बाइक से उतरकर शिक्षिका की कनपटी पर तमंचा लगाकर रुपये मांगे। विरोध पर शिक्षिका को गोली मारने की धमकी दी। शिक्षिका से स्कूटी की चाबी छीनकर बदमाशों ने डिक्की से रुपये लूट लिए। शिक्षिका का पर्स खंगालकर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद बदमाश बरेली की तरफ भाग निकले। पुलिस का शक स्थानीय गिरोह पर है। 
विज्ञापन


एक ने पहनी थी नारंगी रंग की टी-शर्ट 
शिक्षिका ने यूपी 100 को फोन करके लूट की जानकारी दी। यूपी 100 और अहलादपुर पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी इंचार्ज सिद्धांत शर्मा ने पूछताछ करने के बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज की। शिक्षिका के अनुसार, बदमाश नकाब में नहीं थे। एक ने नारंगी टी-शर्ट पहनी थी। लड़के दुबले पतले थे। शिक्षिका ने कहा कि वह बदमाशों को पहचान सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें