फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और एफएसडीए एकदूसरे पर टाल रहे कोल्डड्रिंक की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मासूम समेत दो लोगों की कोल्डड्रिंक पीने के बाद हालत खराब होने के मामले में पुलिस और एफएसडीए टालमटोल कर रहे हैं। एक सैंपल की कमी तो दूसरा अधिकार क्षेत्र और संसाधन न होने का हवाला दे रहा है। इससे अभी तक जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र के छोटी बिहार निवासी फास्टफूड का ठेला लगाने वाले नरसिंह का बेटा तीन साल का पीयूष और उनके साले शेरसिंह के दोस्त चंद्रप्रकाश की रविवार दोपहर कोल्डड्रिंक पीकर हालत बिगड़ गई थी। मौर्य मार्केट स्थित रामनाथ उर्फ राजेश पंडित की दुकान से कोल्डड्रिंक खरीदी गई थी। दोनों को परिवार ने पीलीभीत बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई थी। दोनों को इंटर्नल ब्लीडिंग हुई थी। घरवालों ने थाना इज्जतनगर में आरोपी दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। मौके पर पहुंची एफएसडीए की टीम ने सैंपल लेने में असमर्थता जताई। कहा कि इसके लिए उसी बैच की चार बोतलों की जरूरत है जो नहीं मिल रही है। पुलिस को मौजूदा सैंपल के अनुसार जांच करने की बात कही थी। इसके बाद से एकदूसरे पर जांच को टालते रहे। एसएसआई मुन्नालाल मिश्रा ने बताया कि पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में अधिकार क्षेत्र एफएसडीए का है, पुलिस के पास इसकी जांच करने के लिए कोई साधन नहीं हैं। बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन कुशवाहा मामले की जांच कर रहे हैं। कार्रवाई के लिए उन्हें पुलिस बल की जरूरत होगी तो उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें