फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों ने सरेराह युवती को की उठाने की कोशिश, छेड़खानी का विरोध किया तो हाथापाई की

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। घटना को दर्ज करने की बजाय पुलिस समझौता कराने पर ज्यादा जोर देने लगी है। इसी का नतीजा है कि आरोपी फिर वही हरकत करते हैं। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने पहले समझौता कराया तो फिर आरोपियों ने युवती को सरेराह उठाने की कोशिश कर डाली। छेड़खानी का विरोध किया तो उससे हाथापाई भी की। पीड़िता के पिता की शिकायत पर इस बार इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती को एक शोहदा पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा है। युवती के मुताबिक वह अक्सर उसका पीछा करता है और सड़क चलते अभद्र कमेंट करता है। युवती ने बताया कि वह शनिवार सुबह अपने छोटे भाइयों को स्कूल छोड़ने गई थी। उन्हें छोड़कर लौटते वक्त रामलीला गौटिया हनुमान मंदिर निवासी पारस ने अपने एक साथी के साथ उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उससे छेड़खानी की और उसे जबरन खींचकर बाइक पर बैठाने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उससे हाथापाई भी की। शोर सुनकर पास ही मौजूद कुछ जानपहचान के लोग समेत अन्य राहगीर इकट्ठा हुए तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। युवती के पिता ने बताया कि इससे पहले भी एक बार पारस ने उनकी बेटी से रास्ते में रोककर अभद्रता की थी। जिसकी शिकायत पुलिस से करने पर चौकी अशरफ खां छावनी में बैठाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें