फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने कहना न मानने पर की थी डिंपी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डिंपी की हत्या पति रोहिताश ने सिर्फ इसलिए कर दी क्योंकि वह उसका कहना नहीं मानती थी। घटना के दिन पति ने डिंपी को सेटेलाइट बस अड्डे पर बुलाया था। वहां से वह उसे बाइक पर बैठाकर सहसवान ले गया। फिर डिंपी का गला दबाकर हत्या कर दी। शिनाख्त न हो सके इसलिए सिर ईंट से कुचलकर पत्ते डालकर आग लगा दी। इसके बाद वह दिल्ली चला गया। पुलिस ने डिंपी के हत्या आरोपी पति रोहिताश और ससुर जरधर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रोहिताश ने बताया कि शादी को एक महीना हुआ था, डिंपी उसका कहना नहीं मानती थी। 15 जनवरी को वह डिंपी की विदा के लिए बरेली आया। सेटेलाइट बस अड्डे पर फोन करके उसे बुलाया और सहसवान ले गया। एक सुनसान जगह पर बाइक रोकी। फिर मजाक में मरने-मारने की बातें की। डिंपी ने स्वयं को मारने के लिए कहा। इसके बाद उसने गला दबा दिया, मरने के बाद ईंट मारकर चेहरा बिगाड़ दिया, फिर लाश पर पत्ते डालकर आग लगा दी। इधर, डिंपी की लाश मिलने के बाद वह दुर्गानगर ससुराल पहुंचा और अंजान बन गया। शक होने पर डिंपी के पिता चंद्रपाल ने उससे पूछताछ की तो छत से कूदकर भागने लगा, लेकिन पैर में चोट लगने से भाग नहीं सका। चार दिन अस्पताल में रहने के बाद बारादरी पुलिस रोहिताश और उसके पिता जरधर को थाने ले आई। डिंपी के पिता चंद्रपाल ने रोहिताश पर तीन लाख रुपये न देने पर पुत्री की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें