फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के परिवार को कार ने रौंदा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारात में शामिल होने पूरनपुर गए शहर निवासी दंपती को कार ने रौंद दिया। हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनमें महिला की बरेली के अस्पताल में मौत हो गई, जबकि पति बेटे और भांजे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सुभाष नगर के तिलक कॉलोनी निवासी रमेश, पत्नी बेबी(40) और बेटा सनी22 पूरनपुर के भोपतपुर गांव में बारात में शामिल होने रविवार को गए थे। यहां बेबी के भतीजे की बारात दिल्ली से आई थी। रविवार रात बारात चढ़त के दौरान यह लोग पीछे-पीछे सड़क पर चल रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार यहां से गुजरी और रमेश, बेबी, सनी के साथ ही बेबी के भांजे रुद्रपुर निवासी सोनू पुत्र परसराम को टक्कर मारती निकल गई। घटना से बारातियों में भगदड़ मच गई। घायलों को लेकर बाराती तत्काल बरेली रवाना हो गए। यहां निजी अस्पताल में बेबी की मौत हो गई, जबकि तीनों घायल भर्ती हैं। सोमवार को बेबी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें