फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफिया को हिरासत से छुड़ाने में 45 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांकरटोला में पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला करके शराब माफिया को छुड़ाने में 45 के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिलाओं से घिरने के बाद पुलिस टीम को बैकफुट होना पड़ा था। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी हैं, लेकिन सभी घर से भागे हुए हैं।
विज्ञापन

बारादरी थाने के दरोगा रविंद्र सिंह ने सिपाही रवि राठी, सुनील, दिनेश, धीरज और सर्वेश के साथ कांकरटोला में शराब माफिया अहसान उल्ला खां के घर पर दबिश दी थी। घर के बाहर से ही अहसान को उठाकर पुलिस ने जीप में डाल लिया। पुलिस के मुताबिक अहसान के चिल्लाने पर उसकी पत्नी तबस्सुम हाथ में चाकू लेकर बाहर निकल आई। उसकी मां नसीम आरा, भाई आलम की पत्नी रजनी समेत करीब 30-35 लोग हाथों में लाठी-डंडे लेकर हमलावर हो गए। वारंटी को छुड़ाने के लिए तबस्सुम ने सिपाही राठी पर चाकू से हमला किया, लेकिन वह बच गया। आरोपी को छुड़ाकर वो लोग भागने लगे तो महिलाओं ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। जिसके बाद पुलिस को बैक फुट पर आना पड़ा। इंस्पेक्टर कृष्ण वीर ने बताया अहसान उल्ला खां, तबस्सुम, नसीम आरा, रजनी, मुशाहिद, तसव्वर, मुशर्रफ, सनव्वर, रज्जू के भाई और 35 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस टीम का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें