फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नल से बांधकर छात्रा से दरिंदगी, ब्लेड से काटा

Wed, 25 Jul 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में दस वर्षीय छात्रा के साथ हद दर्जे की दरिंदगी की गई। दबंगों ने मंगलवार को स्कूल जाते वक्त उसे जबरन अपने घर में खींच लिया। हैंडपंप से बांधकर उसे पीटा और फिर ब्लेड मारकर उसके दोनों हाथ लहूलुहान कर दिए। एसएसपी के आदेश पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर क्षेत्र की छात्रा मंगलवार को वुमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी को बताया कि माइकल और उसके बेटे से उसके परिवार का पुराना विवाद चल रहा है। इसमें वह गवाह है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जब वह स्कूल जा रही थी तो माइकल की बेटी ने उससे शिकायत की कि उसने उसके साथ मारपीट की है। इसी बात पर माइकल और उसका बेटा उसे खींचकर अपने घर में ले गए। वहां उसे नल से बांध दिया। पहले तो उसे पीटा फिर ब्लेड से उसके दोनों हाथ जख्मी कर दिए। खबर मिलने पर कुछ देर बाद उसकी मां और पिता ने जाकर उसे छुड़ाया।
छात्रा ने बताया कि पहले वह तहरीर लेकर थाना बिथरी चैनपुर गई थी लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाने में किशोरी की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट व मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मीडिया को बताया दुष्कर्म, तहरीर में जिक्र नहीं
टीवी चैनल वालों से बातचीत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसे नल से बांधकर पीटा गया और दो बार उसकी बेइज्जती भी की गई। लेकिन बेइज्जती का जिक्र उसने अपनी तहरीर में नहीं किया है। इसके अलावा तहरीर में पीड़िता को चाकू से काटने की बात कही गई है जबकि एसएसपी ऑफिस में उसने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उसे ब्लेड मारकर जख्मी किया गया है।

वर्जन---
पुरानी रंजिश को लेकर पीड़ित छात्रा ने मारपीट के आरोप लगाए थे। उसकी शिकायत के आधार पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। - नीति द्विवेदी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें