फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी हत्यारा पुलिस गिरफ्त में

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार का इनामी हत्यारा गिरफ्तार
विज्ञापन

अंबाला। थाना बराड़ा में दर्ज हत्या के मामले में एसआईटी ने आरोपी शमशेर सिंह उर्फ मोनू निवासी गांव थम्बड़ थाना बराड़ा जिला अंबाला को गिरफ्तार किया। इस मामले में संलिप्त अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अभिषेक निवासी रतनपुरा जिला यमुनानगर ने 17 मई को थाना बराड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि 16 मई को आरोपी शमशेर सिंह, अमर सिंह व गौतम निवासी गांव थंबड़ थाना बराड़ा जिला अंबाला ने मिलकर त्रिवेणी चौक बराड़ा के पास से विवेक का अपहरण किया। इन लोगों ने विवेक की हत्या कर दी और गांव संगोली थाना डेराबस्सी एसएएस नगर जिला मोहाली से विवेक का शव बरामद हुआ है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले पुलिस अधीक्षक अंबाला ने उपपुलिस अधीक्षक बराड़ा की देखरेख में निरीक्षक सीआईए नारायणगढ, सीआईए 1 व प्रबंधक थाना बराड़ा की संयुक्त एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें