फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर वकील ने कपड़ा व्यापारी के 12 लाख हड़पे

Fri, 13 Jul 2018 12:12 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 कपड़ा व्यापारी से जमीन और फ्लैट खरीदने के बहाने 12 लाख रुपये उधार लेकर हड़पने के मामले में आयकर के एक वकील और उसके बेटों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डेलापीर स्थित प्रिंस एंपोरियम के मालिक सुरेश चंद्र वार्ष्णेय के मुताबिक रामपुर बाग निवासी आयकर वकील त्रिलोकी नाथ अग्रवाल और उनके बेटे विवेक, अशोक अग्रवाल, नितिन, सचिन और सुभाषचंद्र चार नवंबर, 2016 को उनकी दुकान पर आए थे। इन लोगों ने प्लाट और फ्लैट खरीदने की बात कहकर 12 लाख रुपये उधार देने को कहा। बोले, कुछ महीने में रुपये लौटा देंगे। इस पर कपड़ा व्यापारी ने 12 लाख रुपये आरोपियों को दिए। कपड़ा व्यापारी के मुताबिक एक महीने बाद रुपया वापस मांगने पर इन लोगों ने कहा कि अभी उनके पास अमान्य घोषित हो चुके 500 और 1000 के नोट हैं। अगर नई करेंसी चाहिए तो कुछ इंतजार करना होगा। दो चेक भी बतौर गारंटी दिए गए। व्यापारी ने यह चेक बैंक में लगाए तो पता चला कि वे खाते बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें