बरेली। तीन दिन तक हिरासत में रखने के बाद बारादरी पुलिस ने सटोरिये को मादक पदार्थों का तस्कर बनाकर जेल भेज दिया। उसके पास से करीब सवा सौ ग्राम चरस भी बरामद हुई है, जिसको वह सप्लाई करने जा रहा था।
पुलिस की मानें तो सटोरिया विजय उर्फ कुप्पी सिकलापुर में मंगल दास वाले चौराहे पर खड़ा हुआ था, पुलिस को देखकर वह भागने लगा। एसआई राकेश सिंह, कांस्टेबल प्रमोद कुमार, जयपाल और रनवीर सिंह ने गश्त के दौरान उसे देखा। पुलिस से देखते ही वह भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने उसे आजमनगर से दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 112 स्मैक बरामद हुई। कुप्पी ने स्वीकार किया है कि वह स्मैक बेचने ले जा रहा था। उसके पास से 18 सौ रुपये भी बदामद हुए। जबकि कुप्पी का कहना है कि सोमवार को वह जमानत करवाकर वापस लौट रहा था। बारादरी पुलिस ने उसे बरेली कालेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह सट्टा लगवाता है, नशीली चीजों से उसका कोई वास्ता नहीं है। बारादरी इंस्पेक्टर केवी सिंह ने बताया कि कुप्पी की लंबे समय से तलाश थी। वह पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार था। वह मादक पदार्थों की भी सप्लाई करता था, बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।