बरेली। बजरिया इनायत खां में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले विकास गुप्ता के घर में सिलिंडर में लीकेज से आग भड़क गई। उनके बेटे आर्यन के जन्मदिन की दावत की तैयारी घर में चल रही थी। पहले टंकी के पानी से आग बुझाने की कोशिश हुई लेकिन आग फैलती चली गई। सूचना के बावजूद फायर बिग्रेड टीम करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची तब तक गृहस्थी खाक हो चुकी थी।