फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने से बेटा गायब, ससुर ने कहा बहू ने मरवा दिया

Sun, 09 Jul 2017 01:14 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
Bareilly - फोटो : Bareilly
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

शादी के ढाई साल बाद हाफिजगंज निवासी मुलायम अचानक लापता हो गया। आठ महीनों से पुलिस भी उसको खोज नहीं सकी है। पहले से दर्ज दहेज एक्ट की रिपोर्ट के परिवार परामर्श केंद्र पहुंचने के बाद शनिवार को ससुर ने बहू पर आरोप लगाए कि उसने बेटे को मरवा दिया है। वहीं, बहू का आरोप है कि उसके पति के अचानक गायब होेने के पीछे ससुर का हाथ है।
विज्ञापन

सीबीगंज के बोहित निवासी राजेश्वरी देवी की शादी मुलायमउर्फ अभिषेक निवासी गांव नउआ नगला हॉफिजगंज से जून 2014 में हुई थी। राजेश्वरी ने बताया कि शादी के कुछ महीने बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। पति भी सास-ससुर के कहने पर उसकी पिटाई किया करता था। पीड़िता के शादी के बाद कोई संतान नहीं हुई। पीड़िता के मुताबिक, 26 मई, 2016 को उसे जलाने की कोशिश हुई थी, जिसके बाद एक लाख नगद और मोटर साइकिल की मांग करते हुए पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने सीबीगंज थाने में पति, सास-ससुर सहित छह के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। ससुर बालकराम ने आठ महीने पहले हाफिजगंज थाने में अपने बेटे मुलायम उर्फ अभिषेक की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे ससुर बालकराम ने बताया कि उनका बेटा आठ महीने से लापता है। उनको संदेह है कि इसके पीछे बहू का हाथ है। उनका बेटा इस दुनिया में है भी या नहीं उन्हें मालूम नहीं। केंद्र की प्रभारी मोना सिंह और काउंसलर खलील कादरी के सामने मामला आने के बाद हाफिजगंज थाने में दर्ज गुमशुदगी और कोर्ट में चल रहे वाद के दस्तावेजों के साथ बुधवार को दोबारा आने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें