प्रेम विवाह के बाद एक युवती का कचहरी ले जाते हुए रिश्ते के चाचा ने अपहरण किया था। युवती के पति ने चाचा के खिलाफ कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है।
डेलापीर निवासी परवेज पुत्र आसिफ ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसने नेहा के साथ भागकर निकाह किया। नेहा के परिवार ने उसके खिलाफ भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवाया था। वह एफआईआर निरस्त करवाने के लिए एक याचिका हाई कोर्ट इलाहाबाद के सामने पेश की थी। याचिका दाखिल होने के बाद परवेज को नेहा के साथ कोर्ट के सामने पेश होना था। दोनों सोमवार की दोपहर कोर्ट जा रहे थे, जिस दौरान नेहा को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। परवेज के आरोप है कि नेहा के चाचा ने करीब दर्जनभर साथियों के साथ नेहा और परवजे की मां को उठाया है। बुधवार को परवेज ने कोतवाली में नेहा के चाचा सहित दर्जनभर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है।