फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता को पीटकर घर से निकाला, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बडे़ बेटों से मिलने पहुंचे पिता को छोटे बेटे ने पीटकर घर से धक्के देकर निकाल दिया। पीड़ित के मुताबिक झगड़े के चलते वह घर छोड़कर किराए पर रहते हैं। पीड़ित की शिकायत पर बेटे के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र के मढ़ीनाथ निवासी मनीराम रेलवे से रिटायर्ड हैं। लड़ाई झगड़े के चलते अपना पुश्तैनी घर छोड़कर बेटों से अलग किराए पर रहते हैं। उनके मुताबिक उनका छोटा बेटा जगदीश जोकि बारादरी क्षेत्र के फालतूनगंज स्थित पुश्तैनी मकान में बाकी बेटों के साथ रहता है, गलत संगत में पड़ गया है। जगदीश पल्लेदारी का काम करता है। अक्सर रुपयों और संपत्ति के बंटवारे को लेकर उनसे बदतमीजी करता है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह घर पहुंचे तो जगदीश ने उनसे गाली गलौज की। इसका विरोध करने पर पीटा और धक्के मारकर घर से निकाल दिया। मनीराम ने बताया कि वह बड़े बेटे उमाशंकर और विशंभर से मिलने वहां जाते हैं। लेकिन उस दिन वह दोनों नहीं मिले थे। इसका फायदा उठाकर जगदीश बदतमीजी करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें