फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर पर जच्चा-बच्चा की हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मेडिकल कालेज के एक डॉक्टर और दो कर्मचारियों पर एक महिला और उसके बच्चे की हत्या करने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने का विरोध करने पर उसकी पत्नी और नवजात शिशु की साजिशन हत्या कर दी गई। अदालत के आदेश पर डॉक्टर, कर्मचारी और प्रबंधन के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव टंडवा के राकेश कुमार ने पिछले साल 26 जून को अपनी पत्नी सोमवती को प्रसव के लिए रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। राकेश के मुताबिक भर्ती करने से पहले प्रबंधन ने सिर्फ 15 हजार रुपये खर्च होने की बात कही थी, लेकिन बाद में उनसे लगातार पैसे ऐंठने की कोशिश करने लगा। डॉ. शशि सक्सेना ने सोमवती का बड़ा आपरेशन करने की बात कही और चार यूनिट ब्लड और 17 हजार की दवाएं भी मंगवाई। वेंटिलेटर के लिए उनसे अलग 20 हजार जमा कराए। उन्होंने 15 हजार का खर्च बताकर करीब 50 हजार खर्च करा देने का विरोध किया तो डॉक्टर से कहासुनी हो गई। आरोप है कि पैसे देने से मना करन ेपर डॉ. शशि सक्सेना, असिस्टेंट अलका व ममता और अस्पताल प्रबंधन ने साजिशन आपरेशन के दौरान उनकी पत्नी और नवजात पुत्र की हत्या कर दी। काफी देर बाद उन्हें इसकी जानकारी मिली। इसके बाद भी अस्पताल वालों ने शव देने से पहले सात हजार रुपये जमा कराए। मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने पर मारपीट कर अस्पताल से भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें