फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई जिले में रामगंगा में मिली दूसरे छात्र की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद मारकर फेंके गए दूसरे छात्र की लाश भी पुलिस ने रविवार को हरदोई जिले में रामगंगा से बरामद कर ली। लड़की के पिता और भाई ने मीडिया के सामने बताया कि दोनों लड़के बुरी तरह नशे में धुत थे। रस्सी से गला घोंटकर जब उन्होंने उनकी हत्या की तो वे ज्यादा विरोध भी नहीं कर पाए। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सिरौली के गांव पल्था में रहने वाले भूपेंद्र और उसके ममेरे भाई फरीदपुर के गांव कीतरपुर धीमरी निवासी धीरेंद्र की 21 फरवरी की रात मीरानपुर कटरा में हत्या कर दी गई थी। भूपेंद्र बरेली कॉलेज में एमए का छात्र था जबकि धीरेंद्र फरीदपुर के सीएस इंटर कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहा था। 21 फरवरी की रात भूपेंद्र धीरेंद्र को साथ लेकर मीरानपुर कटरा में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। प्रेमिका के परिवार के लोग शादी में बरेली आए हुए थे। रात में वे घर लौटे तो भूपेंद्र को बेटी के साथ बिस्तर पर आपत्तिजनक हालत में पाया। धीरेंद्र उनकी चारपाई के नीचे लेटा हुआ था। लड़की के पिता और भाई ने एक-एक कर दोनों की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव रामगंगा में ले जाकर फेंक दिए।
दोनों युवकों की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद फरीदपुर पुलिस ने उनके मोबाइल सर्विलांस पर लगाए तो उनकी आखिरी लोकेशन कटरा में मिली। लड़की के नंबर पर बातचीत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसके पिता और भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा माजरा साफ हो गया। भूपेंद्र की लाश पुलिस ने शनिवार को ही बरामद कर ली थी, धीरेंद्र की लाश रविवार को हरदोई जिले में रामगंगा में मिली। पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोपी पिता-बेटे ने बताया कि वे जब घर पहुंचे तो दोनों युवक नशे में बुरी तरह धुत थे। उन्होंने रस्सी से गला घोंटकर मिनटों में उनका खेल खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें