फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

किरतपुर। भाजपा नेता ने सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष साहिल मेहरा के खिलाफ फेसबुक पर भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए किरतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सपा नेता फेसबुक पर लगातार भारतीय सेना व प्रधानमंत्री पर अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहा था।
विज्ञापन

मोहल्ला चौहानान निवासी भाजपा नेता संजीव वर्मा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि साहिल मेहरा लगातार फेसबुक पर अपनी टिप्पणी के माध्यम से भारतीय सेना का मनोबल तोड़ रहा है। प्रधानमंत्री के प्रति अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है। जो टिप्पणी की हैं ,वह निंदनीय हैं। उनकी इन टिप्पणियों से सभी में रोष है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि साहिल मेहरा के खिलाफ धारा 66 क तथा धारा 505 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साहिल मेहरा ने आरोप को निराधार बताते हुए रिपोर्ट को अपने विरुद्ध राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। भारतीय सेना हमारा गर्व है। उन्होंने भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने व प्रधानमंत्री के प्रति कोई भी टिप्पणी नहीं की गई है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे सच्चाई सामने आ जाएगी। कुछ भाजपाई गिरोह बना कर आम आदमी को टारगेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें