फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमाज के दौरान मस्जिद में भिड़े बच्चे, सड़क पर बड़ों में हाथापाई

Fri, 19 Oct 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जुमा की नमाज के दौरान मस्जिद में कहासुनी होने पर एक बच्चे ने दूसरे को धक्का दे दिया। बाद में इसे लेकर दोनों बच्चों के परिवारों में सड़क पर खूब हाथापाई हुई। बारादरी पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बुखारपुरा निवासी किराना व्यापारी सरवर यार खां का तीन वर्षीय बेटा नकी रजा खां अपने चाचा मुजाहिद यार खां के साथ जुमे की नमाज के लिए बुखारपुरा मस्जिद गया था। वहां मोहल्ले के ही हामिद खां के बेटे अयान ने उसे धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद मुजाहिद इसकी शिकायत लेकर हामिद खां के पास गए तो उनमें विवाद होने लगा। इसके बाद बीच सड़क पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराया। इस मामले में एक पक्ष से मुजाहिद यार खां ओर दूसरी ओर से हामिद की पत्नी ने थाना बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें