फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशगढ़ प्रकरण:‘रकम’ ने पहले कसाइयों को छोड़ा, अब मेले में लगवाया कैसिनो

Fri, 19 Oct 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 कसाई को थाने से जमानत देने के मामले में फंसे इंस्पेक्टर शीशगढ़ रकम सिंह का एक और कारनामा अफसरों तक पहुंचा है। एसएसपी मुनिराज जी. को शिकायत मिली है कि रामलीला मेले में कैसिनो लगवाकर खुलेआम जुआ खिलवाया जा रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, इसके बाद एसपी (देहात) डॉ. सतीश कुमार ने सीओ बहेड़ी को इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शीशगढ़ मेले का एक वीडियो वायरल हुआ, इसमे मेले में कैसिनो की तर्ज पर जुआ खेला जा रहा है। बताया जाता है कि इसकी जानकारी एसएसपी तक पहुंची तो रात में ही शीशगढ़ पुलिस के पेच कसे गए। इसके बाद पुलिस ने वहां जुआघर बंद करा दिया। चर्चा यह भी है कि किसी ने मेले में जुआघर चलने की सूचना एसएसपी आवास पर दी थी। इसके बाद जुआ की पुष्टि कराने के लिए उस व्यक्ति ने वीडियो कॉल कर वहां के पूरे हालात से अवगत कराया। एसएसपी ने सीओ से इस मामले की जांच कराने को कहा है।

कसाई को थाने से जमानत देने की भी जांच शुरू
बुधवार को शीशगढ़ में शेखूपुरा निवासी मोहम्मद सकलैन और उसके भाई मोहम्मद आसिफ ने घर में पशु काट लिया था। सूचना पर थाना पुलिस ने छापा मारकर मौके से मांस, काटने के हथियार और तराजू-बाट आदि बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूरे दिन थाने में बैठाने के बाद रात में उन्हें थाने से जमानत दे दी गई। इस मामले में भी एसएसपी ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


सपा नेता लेकर पहुंचे शिकायत
इसके अलावा शीशगढ़ निवासी अंजुम शुक्रवार को सपा नेता हाजी गुड्डू के साथ एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार से मिलीं। उन्होंने बताया कि भैंस चोरी के मामले में पुलिस ने उनके भाई नदीम और काले को जेल भेज दिया। दस हजार रुपये की रिकवरी भी दिखाई। इसके बावजूद भैंस बरामदगी के नाम पर बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने उनकी डेयरी में घुसकर तांडव मचाया। एसपी देहात ने बताया कि इस मामले की जांच भी सीओ बहेड़ी को दी गई है।


मेले में जुआ का वीडियो आया था लेकिन एसओ ने बताया कि वह पुराना है। इसकी जांच सीओ को मौके पर भेजकर कराई जाएगी। पशु वध करने वालों को थाने से जमानत देने के मामले की जांच सीओ बहेड़ी को दी गई है। - मुनिराज जी., एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें