बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र की एक युवती ने सोमवार को एसएसपी को बताया कि 26 अक्तूबर को उसके एक परिचित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक की मां ने युवती और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। युवती के मुताबिक, 26 और 27 अक्तूबर को उसके कुछ फोटो आपत्तिजनक तरीके से एडिट करके व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर दिए। इन ग्रुप पर उसके खिलाफ भद्दी टिप्पणी की गईं, गालियों भरी वॉयस रिकार्डिंग भी डाली गईं। वह थाने गई तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। उसे बदनाम कराने में युवक के घरवालों की भूमिका है।
करीब दो महीना पहले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। लड़के की मां ने लड़की और उसके घरवालों पर रिपोर्ट करा रखी है। पुलिस पर दबाव डाला जा रहा है कि केस से कुछ लोगों के नाम निकाल दे पर बिना विसरा रिपोर्ट और विवेचना के ऐसा करना संभव नहीं है। युवती 26 अक्तूबर को फोटो ग्रुप में डालने और कमेंट करने का आरोप लगा रही है, लेकिन कोई साक्ष्य युवती के पास नहीं है। प्रकरण की जांच की जा रही है। - सोमप्रकाश, इंस्पेक्टर सिरौली