फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरीन से भरे बारातघर में लगाई गई थी आग, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

Wed, 07 Nov 2018 12:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
तीन नवंबर को पुराना शहर स्थित पैराडाइज बारातघर में आग लग गई थी, उसमें जायरीन ठहरे हुए थे। बारातघर स्वामी ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो सामने आया कि वहां घुसे चार लोगों ने बारातघर में आग लगाई थी। इसके बाद मामले की शिकायत एसपी देहात से की गई तो उन्होंने बारादरी पुलिस को जांच करके रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


पुराना शहर में मुन्ना खां के नीम के पास सैयद जफर अली का पैराडाइज बारातघर है। तीन नवंबर को आला हजरत उर्स में शामिल होने आए करीब सात सौ जायरीन रुके हुए थे। रात करीब 11 बजे अधिकांश जायरीन बड़े हॉल में बैठकर एलईडी पर पाकिस्तानी जलसा दावते इस्लामी का लाइव प्रसारण देख रहे थे। इसी बीच हॉल के एक कोने में पड़े गद्दों से लपटें उठने लगीं तो वहां भगदड़ मच गई।

फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से बारातघर का काफी सामान जल गया। तब यह माना गया था कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी के जलती बीड़ी फेंकने की वजह से लगी थी लेकिन मंगलवार को जब जफर अली ने बारातघर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो पता चला कि चार अनजान युवक बारातघर में पर्दे के पीछे से निकले और कुछ ही देर में वहां आग जलने लगी।
विज्ञापन


जफर का आरोप है कि इन्हीं युवकों ने आग लगाई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज लेकर मंगलवार को जफर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी की गैरमौजूदगी में एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार से शिकायत की तो उन्होंने बारादरी पुलिस को फुटेज की जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वीडियो फुटेज मिले तो हो कार्रवाई
बारातघर मालिक वीडियो फुटेज लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। वहीं पर इंस्पेक्टर बारादरी सतीश कुमार मिले तो जफर अली ने पूरा घटनाक्रम बताया लेकिन वीडियो फुटेज उन्हें नहीं दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि अगर जफर अली फुटेज समेत तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें