फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता बोली, सीओ दबाव में कर रही मेरी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक कुशाग्र पर रेप के आरेप का मामला
विज्ञापन


युवती बोली- समझौते के लिए दबाव डाल रहे विधायक के लोग
पुलिस नहीं कर रही सहयोग, सीओ दवाब में कर रही हैं जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। भाजपा के बिसौली विधायक कुशाग्र सागर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली उनके घर की नौकरानी की बेटी ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि विधायक के लोग उसे समझौता करने के लिए धमका रहे हैं। उसकी छोटी बहन को भी धमकी दी जा रही है। युवती ने कहा कि वह सीओ तृतीय के कार्यालय में अपने बयान दर्ज करा चुकी है, लेकिन वह दबाव में जांच कर रही हैं। जानबूझकर विधायक को फायदा पहुंचाने के लिए देरी कर रही हैं। सोमवार दोपहर जब पुलिस युवती के घर पहुंची तो वहां कोई नहीं था। दरवाजे खुले हुए थे। युवती का मोबाइल भी अब बंद है।
बिसौली के भाजपा विधायक पर दुष्कर्म के आरोप प्रकरण में नाटकीय मोड़ आते जा रहे हैं। दो दिन पहले पुलिस की कहानी के मुताबिक युवती ने सीओ तृतीय नीति द्विवेदी को यह लिखकर दे चुकी है कि अब उसे विधायक से कोई खतरा नहीं है। उसने भावुकता में बयान नहीं देने की बात कहकर पांच दिन की मोहलत मांगी। पुलिस के इस पक्ष के बाद पीड़िता ने खुलासा किया कि वह अपना बयान दर्ज करा चुकी है, लेकिन सीओ विधायक के दबाव में जांच आगे नहीं बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
कुशाग्र सागर के घर की नौकरानी की बेटी ने एसएसपी ऑफिस में पेश होकर विधायक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। आरोप था कि विधायक कुशाग्र ने पहली बार उससे 2012 में दुष्कर्म किया और फिर धमका कर आए दिन यौन शोषण करने लगे। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सीओ तृतीय नीति द्विवेदी को इस मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें