फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरण में भजन गाते विजय से हुआ प्रेम, वह तो निजाम निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

जागरण में भजन गाने वाली एक महिला को विजय बनकर अपने प्यार में फंसाने वाले शख्स पर जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। विजय के नाम से महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा शख्स निजाम निकला। निजाम का राजफाश हुआ तो उसने पीड़िता को कमरे में बंधक बना लिया। कुछ दिन पहले पीड़िता कमरे से भागकर अपनी मां के घर पहुंची। रविवार को एक व्यापारी नेता के साथ प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए निकली तो निजाम ने अपने दोस्तों की मदद से उसे रास्ते में घेर लिया और तमंचा तान दिया। पीड़िता ने किसी तरह थाने के अंदर भागकर खुद को बचाया। पहचान बदलकर युवती को फंसाने वाले निजाम की करतूत पर बीजेपी और शिवसेना के पदाधिकारियों ने थाने पहुंचकर विरोध जताया। प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भूड़ की रहने वाली पूजा (काल्पनिक नाम) जागरण में भजन गाती हैं। वह जब अपने पति से अलग रह रही थीं तभी उनकी मुलाकात विजय नाम के शख्स से हुई। दोनों में दोस्ती होने के बाद बातचीत होने लगी। बाद में सामने आया कि विजय पूजा के पति का भी दोस्त है। दोस्ती प्रेमसंबंधों में तब्दील हुई तो पूजा संजयनगर में उसके साथ रहने लगीं। कुछ दिन बाद जब उन्होंने शादी का दबाव बनाया तो विजय की असलियत सामने आ गई। पता चला कि वह विजय नहीं बल्कि निजाम है। झूठ बोलने का विरोध किया तो निजाम ने पूजा को कमरे में बंद कर दिया। एक दिन वह किसी तरह वहा से भागकर कानून गोयान में अपनी मां के पास पहुंची।
विज्ञापन


थाने के बाहर से अगवा करने की कोशिश की गई
रविवार को कचहरी में वकील से मिलवाने के बाद शोभित सक्सेना पीड़िता और उसकी मां को साथ लेकर प्रेमनगर थाने की ओर जा रहे थे तभी निजाम और उसके दोस्त पांच बाइकों से वहां पहुंचा और थाने के बाहर तमंचा तानकर पीड़िता को अगवा करने की कोशिश की लेकिन वह किसी तरह हाथ छुड़ाकर चीखती हुई थाने के अंदर भाग गई। थाने में पहरे पर तैनात सिपाही भागकर बाहर आया लेकिन तब तक निजाम और उसके दोस्त भाग गए।
विज्ञापन


फेसबुक पर नाजिम और विजय के नाम से मिली आईडी
पुलिस को जांच में निजाम की फेसबुक पर दो आईडी मिली हैं। एक आईडी निजाम सैफी नाम से बनी है, जबकि दूसरी विजय के नाम से हैं। विजय के नाम वाली आईडी से ही वह पूजा के संपर्क में आया था। पुलिस ने दोनों आईडी की जांच कर रही है। फेसबुक पर निजाम की तमंचा के साथ कई तस्वीरें पोस्ट हैं। पुलिस ने इन तस्वीरों की भी जांच कर रही है।

पीड़िता ने तहरीर दी है। उसके आधार पर एफआईआर लिखी गई है। निजाम के घर पुलिस भेजी गई, लेकिन वह गायब था। - धर्मेंद्र गुप्ता, इंस्पेक्टर प्रेमनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें