फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाकरगंज में सैक्स रैकेट पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बाकरगंज में देह व्यापार की सूचना पर सीओ द्वितीय की टीम ने रविवार देर रात छापामारी करके दो युवतियों के साथ तीन युवकों को दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए युवकों में एक सभासद का भतीजा भी शामिल है। किला थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद युवतियों को रात में महिला थाने में रखा गया है।
विज्ञापन

सीओ द्वितीय अशोक कुमार मीना को सूचना मिली थी कि बाकरगंज के एक घर में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। रविवार को किला थाने की टीम ने सीओ की अगुवाई में छापामारी कर एक मकान से दो युवतियों के साथ तीन युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। किला थाने के इंस्पेक्टर कमलेश कांत वर्मा के मुताबिक पकड़े गए युवकों में पुराना शहर का शिवकुमार, बाकरगंज का रिजवान और तसलीम है। शिवकुमार एक सभासद का भतीजा बताया जा रहा है। सोमवार को सभी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें