फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की मौजूदगी में चोरी, सबूत के बाद भी टालमटोल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद बगल से सामान चोरी हो जाता है। मौके से ही मिले सीसीटीवी फुटेज मदद की शक्ल में सामने आते हैं। पीड़ित पैरवी भी पूरी करता है। इस सबके बावजूद अपराधों पर अंकुश लगाने का दम भरने वाली पुलिस का लापरवाह अंदाज ही सामने आता है। हद तो ये हो गई कि फुटेज के आधार पर पकड़े गए एक युवक को पुलिस यूं ही छोड़ देती है। थक-हारकर पीड़ित ने अब सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस थोड़ी हरकत में आई है।
विज्ञापन

माधोबाड़ी निवासी सोनू अपना डीजे चलाते हैं। सोनू के मुताबिक, नौ फरवरी को संजय नगर के एक बारातघर में बुकिंग थी। रात 12 बजे के बाद जब उन्होंने डीजे बंद किया तो डांस कर रहे लड़के मारपीट करने लगे। इस पर उन्होंने यूपी 100 पुलिस को फोन कर दिया। साथ ही डीजे का सामान ठेली पर लदवा दिया। इसी बीच पुलिस भी आ गई। सोनू का कहना है कि पुलिस उन्हें मारपीट करने वाले लड़कों की पहचान के लिए डांस फ्लोर पर ले गई। वापस लौटे तो लॉन में खड़ी दो लाख के सामान से भरी ठेली गायब थी। बारातघर की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो उसमें दो लड़के ठेली के पास जाते दिखे। इसके बावजूद यूपी 100 पुलिस बिना कार्रवाई किए चली गई। उन्होंने जोगीनवादा चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने इनमें से एक लड़के को पकड़ा और दो दिन चौकी में बैठाकर छोड़ दिया। तब से वह तहरीर और फुटेज लिए दौड़ रहे हैं पर रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। जब सीएम पोर्टल पर शिकायत की तो चौकी प्रभारी लड़कों के घर गए, लेकिन वे नहीं मिले।

ऐसी कोई तहरीर या सीसीटीवी फुटेज थाने पर नहीं आई वरना रिपोर्ट जरूर दर्ज की जाती। जोगीनवादा चौकी प्रभारी से बात कर मामले में कार्रवाई कराएंगे। आरोपी का पता है तो कार्रवाई जरूर होगी। - वेदप्रकाश गुप्ता, प्रभारी थानाध्यक्ष, बारादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें