फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की कार के पीछे लगे हैं बदमाश वायरलेस हुआ तो दौड़ी कई थानों की पुलिस

Thu, 18 Oct 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोन की किश्तें पूरी न होने के चलते स्कार्पियो सवार फाइनेंसर के लोगों ने कटरा में शाहजहांपुर की ओर से आ रही कार कब्जे में लेने की कोशिश की। इस पर विवाद हुआ और बिथरी क्षेत्र में पहुंचने के बाद कार में सफर कर रही सहारनपुर महिला हेल्पलाइन की कर्मचारी ने बदमाशों द्वारा पीछा करने की सूचना 181 हेल्पलाइन पर दे दी। इसके बाद कई थानों की पुलिस हाईवे पर दौड़ पड़ी और स्कार्पियो को पकड़ लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहारनपुर महिला हेल्पलाइन की कर्मचारी पारुल अपने तीन साथियों के साथ शाहजहांपुर से लौट रहीं थी। रास्ते में एक स्कार्पियो उनकी गाड़ी का पीछा करने लगी और कटरा के पास उन्हें रोक लिया। पारुल के साथी को स्कार्पियो सवारों ने अपनी कार में बैठा लिया और दो किमी. आगे ले जाकर छोड़ा। मगर स्कार्पियो लगातार कार के पीछे ही लगी रही। बिथरी क्षेत्र में पहुंचने के बाद पारुल ने 181 हेल्पलाइन पर कुछ बदमाशों द्वारा स्कार्पियो से पीछा करने की सूचना दी। इसके बाद वह तो बिथरी थाने की ओर चली गईं। हाईवे पर बथरी, बारादरी, इज्जतनगर और सीबीगंज पुलिस सक्रिय हो गई। रुहेलखंड चौकी के पास एसआई संजीव शर्मा ने स्कार्पियो को पकड़ लिया। इसके उसमें सवार सतीपुर निवासी रवि पाठक, विमल महाजन और हरूनगला निवासी सुनील यादव को स्कार्पियो समेत थाना बिथरी ले जाया गया। वहां पूछताछ में सामने आया कि स्कार्पियो सवार फाइनेंस कंपनी के एजेंट हैं और लोन की दो किश्तें जमा न होने के चलते उन्होंने कार को रोका था। हालांकि इस मामले में पारुल की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई। इसके चलते देर रात तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें