फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सिपाही की हालत बिगड़ी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पुलिस लाइंस की बैरक में सो रहे सिपाही की अचानक हालत बिगड़ गई। फौरन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे मैनपुरी से पहुंचे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना पोंचा अंतर्गत गांव नगला डांडा निवासी सिपाही 57 वर्षीय राजवीर सिंह करीब दो साल से बरेली में तैनात थे। चार महीने से वह पुलिस लाइंस में थे और यहीं बैरक में रहते थे। सुबह करीब चार बजे उन्हें सीने में दर्द हुआ। आसपास की बैरकों में मौजूद कुछ सिपाहियों ने आरआई को सूचना दी। इलाज के लिए राजवीर को जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरआई की सूचना पर राजवीर के परिवार के लोग भी दोपहर 12 बजे यहां पहुंच गए। राजवीर के बड़े बेटे अर्जेश ने बताया कि परिवार में उनसे छोटे दो भाई प्रदीप और संदीप तथा उनकी मां कुसुमा देवी हैं। उन्होंने बताया कि पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें